डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से सम्बद्ध | स्थापना: 1960
श्री चित्रगुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मैनपुरी की स्थापना वर्ष 1960 में उच्च शिक्षा के प्रसार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से की गई थी। महाविद्यालय डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से सम्बद्ध है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के लिए क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।
महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, भाषा एवं कम्प्यूटर साइंस के विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। संस्थान विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद, शोध एवं व्यक्तित्व विकास के अवसर भी प्रदान करता है।
प्रिय विद्यार्थियों, श्री चित्रगुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आपका स्वागत है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना तथा उन्हें ज्ञान, कौशल एवं नैतिक मूल्यों से समृद्ध बनाना है। हम विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं सहित।
श्री चित्रगुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मैनपुरी
मैनपुरी, उत्तर प्रदेश – 205001
महाविद्यालय कार्यालय